पुरुष हॉकी विश्व कप: पूल मैच में भारत को इंग्लैंड से 2-4 से मिली हार

पुरुष हॉकी विश्व कप में सोमवार को खेले गए दूसरे पूल मुकाबले में भारतीय टीम को पराजय का सामना करना पड़ा है। इस मैच में उच्च वरीयता प्राप्त इंग्लैंड की टीम ने भारत को 2-4 के अंतर से हरा दिया।
मुकाबले के दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने तीन गोल गंवाए। इंग्लैंड की टीम ने इस बढ़त का लाभ उठाते हुए मैच में शानदार जीत दर्ज कर ली।