राष्ट्रीय

पेट्रोल और डीजल के निर्यात शुल्क में सरकार ने की कटौती

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: Ms Sarah Welch / Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

सरकार ने ईंधन निर्यात पर लगने वाले शुल्कों में राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के निर्यात कर में कमी की है। नए बदलावों के तहत डीजल के निर्यात पर देय शुल्क को पहले के 25 रुपये प्रति लीटर से घटाकर अब 20 रुपये प्रति लीटर निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाले प्रभार में भी कटौती की गई है। पेट्रोल पर लगने वाला निर्यात शुल्क 1.5 रुपये प्रति लीटर से घटकर अब 0.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

स्रोत