अंतरराष्ट्रीय

पेरिस समझौते का 1.5 डिग्री सेल्सियस का लक्ष्य पार होना तय: संयुक्त राष्ट्र

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: amarujala.com

धरती का वैश्विक तापमान औद्योगिक क्रांति से पहले के दौर की तुलना में करीब 1.4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ चुका है। संयुक्त राष्ट्र ने सितंबर के दौरान कहा था कि पेरिस समझौते की 1.5 डिग्री सेल्सियस की तय सीमा को पार करना अब अपरिहार्य हो चुका है। विश्व निकाय के अनुसार इस सबसे महत्वाकांक्षी तापमान सीमा का टूटना तय है और इसे रोकना अब संभव नहीं रह गया है।

स्रोत