पैरा एथलेटिक्स में भारत ने जीते 14 नए पदक

प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने पैरा एथलेटिक्स में 14 नए पदक अपने नाम किए हैं। इनमें 5 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल रहे।
इन पदकों की बदौलत भारत ने पैरा एथलेटिक्स में अब तक कुल 20 पदक जुटा लिए हैं। इस सूची में 23 पदकों के साथ चीन सबसे आगे चल रहा है, जिसने 13 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदक जीते हैं। वहीं भारत इस स्पर्धा में दूसरे स्थान पर मौजूद है।