अंतरराष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन से मुलाकात की। इस दौरान भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ बनाने पर विचार-विमर्श हुआ। प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के मुताबिक दोनों पक्षों ने रक्षा तथा स्वास्थ्य समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की समीक्षा की। बातचीत में विज़न 2035 और व्यापार समझौते से द्विपक्षीय रिश्तों को मिली गति का स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त पर्यावरण चुनौतियों के समाधान हेतु अर्थशॉट प्राइज के प्रयासों की भी सराहना की गई।