राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
बंगाल की खाड़ी में गहराया दबाव, चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र तीव्र होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इस मौसमी तंत्र के आंध्र प्रदेश के तट की तरफ बढ़ने के आसार हैं। यदि अकवन नाम का यह चक्रवात आंध्र प्रदेश के तट से टकराता है, तो एक माह के भीतर राज्य में आने वाला यह तीसरा चक्रवाती तूफान होगा। इस मौसमी बदलाव के असर से तमिलनाडु और ओडिशा के विभिन्न इलाकों में भी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।