राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
बिहार में गंगा नदी पर बने नए पुल का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली में गंगा नदी पर निर्मित 4,280 करोड़ रुपये की लागत वाले नए पुल का लोकार्पण किया। इस पुल का नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर किया गया है।
उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने राज्यपाल सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के साथ पुल का मुआयना भी किया।