कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
बेरोजगारी घटने के बीच गुणवत्तापूर्ण रोजगार की कमी आर्थिक प्रगति के लिए चुनौती
बेरोजगारी दर में कमी आने के बावजूद देश में सम्मानजनक काम की कमी बनी हुई है। निम्न गुणवत्ता वाले रोजगार का सृजन सीधे तौर पर आर्थिक वृद्धि को प्रभावित करता है। सामाजिक सुरक्षा से महरूम रहने वाले श्रमिक खर्च में कटौती करते हैं और उनकी बचत भी घट जाती है। ऐसी स्थिति के कारण ये कामगार किसी भी प्रकार के वित्तीय झटके या आर्थिक संकट के प्रति अत्यधिक संवेदनशील बने रहते हैं।