बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने लगातार दो खिताब जीतकर विश्व टूर रैंकिंग में लगाई छलांग

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने शानदार वापसी करते हुए लगातार दो खिताब अपने नाम किए हैं। कई महीनों की निराशा और कड़े मुकाबलों में हार के बाद उन्होंने हाइलो ओपन और कुमामोतो मास्टर्स जापान में खिताबी जीत दर्ज की।
इस दमदार प्रदर्शन के दम पर 25 वर्षीय लक्ष्य विश्व टूर रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। इन जीतों से चीन के हांगझोउ में होने वाले प्रतिष्ठित बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के लिए उनकी दावेदारी बेहद मजबूत हो गई है।