भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने स्वीकारा मानसिक दबाव

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अपने पद से जुड़े मानसिक तनाव को खुलकर स्वीकार किया है। उन्होंने माना कि मुख्य कोच की बड़ी जिम्मेदारियों के चलते वह मानसिक रूप से काफी थकावट महसूस कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस प्रकार की कठिन परिस्थितियों और अपेक्षाओं के दबाव को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं।