भारतीय खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए साई और त्सुकुबा विश्वविद्यालय में हुआ समझौता

भारतीय खिलाड़ियों और खेल विशेषज्ञों को जापान में विशेष प्रशिक्षण दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक भारतीय खेल प्राधिकरण ने जापान स्थित त्सुकुबा विश्वविद्यालय के साथ जून में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य भारतीय एथलीटों, प्रशिक्षकों तथा खेल वैज्ञानिकों को विभिन्न आदान-प्रदान कार्यक्रमों और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सत्रों में भागीदारी की सुविधा उपलब्ध कराना है।