भारतीय स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन से लड़खड़ाई पाकिस्तान की टीम

भारतीय स्पिन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के आगे पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। मुकाबले की शुरुआत में पाकिस्तानी टीम बिना किसी नुकसान के 27 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने जोरदार वापसी करते हुए मात्र 9 रनों के अंदर पाकिस्तान के छह अहम विकेट चटका दिए।
चरणी ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 7 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं युवा लेग स्पिनर प्रेमा रावत ने किफायती गेंदबाजी का मुजाहिरा पेश करते हुए 9 रन देकर 3 खिलाड़ियों को आउट किया।