कारोबार

भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर पीयूष गोयल ने की वार्ता

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: Dvellakat / Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक मिल्वौकी में आयोजित जी-20 व्यापार मंत्रियों के सम्मेलन के दौरान हुई।

केंद्रीय मंत्री के अनुसार, इस दौरान भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को जल्द से जल्द पूरा करने की दिशा में उठाए जाने वाले कदमों पर बातचीत की गई।

स्रोत

  • Varta Wire