राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
भारत और चीन के बीच कोई सर्वसम्मत सीमा नहीं: जयशंकर

दिल्ली में एक चर्चा के दौरान जयशंकर ने भारत और चीन के रिश्तों के संदर्भ में अपनी बात रखी। उन्होंने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम के प्रधान संपादक जॉन मिकलथवेट से संवाद करते हुए स्पष्ट किया कि दोनों देशों के बीच कोई सर्वसम्मत सीमा तय नहीं है। जयशंकर के अनुसार यह सीमा विवाद पिछले कई दशकों से अनसुलझा बना हुआ है।