राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
भारत और चीन के बीच साझेदारी पर बनी सहमति, चीनी विदेश मंत्री ने दी जानकारी

चीन के विदेश मंत्री वांग यी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच द्विपक्षीय संबंधों को लेकर एक अहम सहमति बनी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों शीर्ष नेताओं ने इस बात पर जोर दिया है कि भारत और चीन को एक-दूसरे के प्रतिस्पर्धी बनने के बजाय सहयोगी साझेदार के रूप में कार्य करना चाहिए। इस सहमति को दोनों देशों के आपसी रिश्तों को आगे बढ़ाने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।