भारत और श्रीलंका दूसरा टेस्ट: दूसरे दिन भारत ने 503 रनों पर पहली पारी घोषित की

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन बारिश से प्रभावित खेल के दौरान भारत ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली। टीम के बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 112 रन जोड़े, जिसके सहारे भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की।
इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने केवल आठ रन के स्कोर पर अपने दो अहम विकेट गंवा दिए।