खेल

भारत करेगा वर्ष 2027 में पहले महिला चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट का आयोजन

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: amarujala.com

वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी अब भारत करेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के एक बयान के अनुसार, यह प्रतियोगिता पहले श्रीलंका में प्रस्तावित थी। हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में आईसीसी के जुलाई वार्षिक सम्मेलन में तय किए गए जरूरी सुधारों की प्रक्रिया अभी जारी है। इसी कारण से टूर्नामेंट के आयोजन स्थल में बदलाव करते हुए इसकी जिम्मेदारी भारत को सौंपी गई है।

स्रोत