अंतरराष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
भारत-जापान 2+2 वार्ता के लिए तोक्यो पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को तोक्यो पहुंचे। तोक्यो आगमन पर जापानी संयुक्त स्टाफ के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल नोरीमिची शिराकावा ने उनका स्वागत किया। वे चौथे भारत-जापान विदेश एवं रक्षा मंत्रिस्तरीय संवाद में हिस्सा लेंगे। इस दौरान राजनाथ सिंह जापानी समकक्ष शिंजिरो कोइज़ुमी के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे। दोनों देश रक्षा तकनीक, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के क्षेत्रों में अपने सहयोग को नई गति देने पर विमर्श करेंगे।