कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
भारत में अत्यधिक गरीबी घटकर 2.6 प्रतिशत पर आई
एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में निर्धनता उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। देश में अत्यधिक गरीबी की दर वर्ष 2011 में 27.1 प्रतिशत थी, जो वर्ष 2023 में घटकर मात्र 2.6 प्रतिशत रह गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक भारत में गरीबी दर में यह कमी दुनिया भर में सबसे तेज गतियों में से एक रही है। रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी और सरकारी वित्तीय हस्तांतरण को इस व्यापक सुधार की प्रमुख वजह बताया गया है।