राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
मणिपुर के कांगपोकपी और नोने ज़िले में हिंसा, पाँच लोगों की मौत

मणिपुर के कांगपोकपी ज़िले में दो लापता कुकी युवकों के शव मिलने के बाद तनाव फैल गया और झड़पें शुरू हो गईं। ये दोनों युवक 28 अक्टूबर से लापता थे, जिसके विरोध में स्थानीय संगठन ने बंद का आह्वान किया था।
वहीं एक अन्य घटना में नोने ज़िले के केकरू नागा गाँव में अज्ञात हथियारबंद गुटों के बीच गोलीबारी हुई। इस हिंसक टकराव में तीन कुकी व्यक्तियों की जान चली गई। राज्य में इन घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।