राष्ट्रीय

मणिपुर के पांच घाटी ज़िलों में हिंसा और जातीय संघर्ष के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: aajtak.in

मणिपुर के पांच घाटी ज़िलों में लगातार जारी जातीय संघर्ष और हत्याओं के विरोध में हज़ारों नागरिक सड़कों पर उतरे। शुक्रवार शाम साढ़े सात से आठ बजे के बीच लोगों ने बर्तन, ढोल, हथौड़े से खंभे पीटकर और गाड़ियों के हॉर्न बजाकर अपना आक्रोश दर्ज कराया।

इंफाल में प्रदर्शनकारियों ने ऐतिहासिक कांगला परिसर की ओर मार्च किया। यह इलाका लोक भवन और मुख्यमंत्री सचिवालय के समीप स्थित है। लोगों ने सरकार पर संकट समाप्त करने और सामान्य स्थिति बहाल करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया।

स्रोत