राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
मणिपुर में जहरीली शराब से 16 लोगों की मौत, 600 अस्पताल पहुंचे

मणिपुर में जहरीली शराब पीने से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 16 तक पहुंच गई है। इस गंभीर घटना के बाद बीमार पड़ने वाले लगभग 600 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिजा हॉस्पिटल्स के संयुक्त प्रबंध निदेशक चेतन के. ने पत्रकारों को बताया कि उपचार के लिए आए मरीजों में चक्कर आने, पेट दर्द और दूसरी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखी गई हैं। पीड़ितों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।