राष्ट्रीय

मणिपुर में भड़की जातीय हिंसा में मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हुई

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: amarujala.com

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में जातीय टकराव के कारण हालात फिर बिगड़ गए हैं। हिंसक घटनाओं में जान गंवाने वालों का आधिकारिक आंकड़ा बढ़कर नौ तक पहुंच गया है। म्यांमार सीमा के पास स्थित नागा बहुल कामजोंग क्षेत्र से शुरू हुआ यह उपद्रव अब कुकी बहुल कांगपोकपी तक पहुंच चुका है। गैर-आधिकारिक जानकारियों के मुताबिक, मृतकों की संख्या ग्यारह बताई जा रही है, जिनमें म्यांमार के एक सशस्त्र कुकी गुट के दो सदस्य भी शामिल हैं।

स्रोत