राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
मतदाता सूची में चिह्नित 13.39 करोड़ प्रविष्टियों में से लगभग आधे स्थायी रूप से स्थानांतरित

निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में चिह्नित की गई कुल 13.39 करोड़ प्रविष्टियों में से करीब 50 प्रतिशत ऐसे लोगों की हैं, जो स्थायी रूप से दूसरी जगह जा चुके हैं।
आयोग का कहना है कि प्रारूप चरण के यह आंकड़े पूरी तरह अंतिम नहीं हैं। किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम गलत तरीके से न हटे, इसके लिए दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की पुख्ता व्यवस्था तय की गई है।