राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
मतदाता सूची से 13 करोड़ नाम हटने के बाद चुनाव आयोग ने शुरू किया विशेष अभियान

निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची से बाहर रह गए पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। यह कदम प्रारूप मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान लगभग 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए जाने के बाद उठाया गया है। आयोग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी वास्तविक मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे और छूटे हुए लोगों को पुनः सूची में शामिल किया जा सके।