खेल

मुंबई इंडियंस ने जीता पहला विमेंस प्रीमियर लीग खिताब, फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराया

विमेंस प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के खिताबी मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से मात दी। जीत के लिए मिले लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम ने 19.3 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाकर ट्रॉफी हासिल कर ली। इस निर्णायक मैच में नैट साइवर-ब्रंट ने 55 गेंदों पर नाबाद 60 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 39 गेंदों का सामना करते हुए 37 रन बनाए और टीम को चैंपियन बनाया।

स्रोत