मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु IAS अधिकारियों को दिया मार्गदर्शन

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर में स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को प्रशासनिक सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह जनसेवा का एक प्रभावी साधन है। उन्होंने निर्णय लेने में जनहित को प्राथमिकता देने और संवेदनशीलता, निष्पक्षता तथा समर्पण के साथ कर्तव्यों का पालन करने पर जोर दिया। प्रशिक्षु अधिकारियों ने बस्तर से सरगुजा तक के अपने अनुभव साझा किए।