राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
मुख्य चुनाव आयुक्त के कामकाज पर रोक लगाना कानून के विरुद्ध: निर्वाचन आयोग

भारतीय निर्वाचन आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त कुमार तथा चुनाव आयुक्त संधू और जोशी की ओर से एक संयुक्त हलफनामा दाखिल किया गया है। इसमें कहा गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त के कामकाज को रोकने की कोई भी कोशिश वर्ष 2023 के कानून के विपरीत है। हलफनामे में यह भी स्पष्ट किया गया है कि फॉर्म 6 में कोई संशोधन नहीं किया गया है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अधीनस्थ अधिकारियों ने मतदाता सूची में नाम शामिल किए जाने के खिलाफ अपीलें दर्ज कराई थीं।