राष्ट्रीय

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्षी दलों ने आयोजित किया प्रतीकात्मक सार्वजनिक महाभियोग

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: prabhatkhabar.com

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ छह आरोपों को लेकर प्रतीकात्मक सार्वजनिक महाभियोग का आयोजन किया। इस दौरान उन मतदाताओं के बयान भी रखे गए, जिनके नाम मतदाता सूची से हटाए जाने का आरोप है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि संस्थागत रास्ते बंद हो जाने के कारण यह कदम उठाना पड़ा है। उन्होंने इस प्रक्रिया को वोट मिटाने की साजिश में शामिल लोगों के खिलाफ एक राजनीतिक हथियार करार दिया और मुख्य चुनाव आयुक्त पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की।

स्रोत