रमेश पोवार बने राष्ट्रीय चयनकर्ता, ओझा करेंगे चयन समिति की अध्यक्षता

रमेश पोवार को राष्ट्रीय चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अनुसार अंतरिम प्रमुख ओझा वरिष्ठता के आधार पर इस चयन समिति की अध्यक्षता करेंगे। पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर ओझा ने अपने पांच साल के अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान 24 टेस्ट मैच खेले हैं। क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए वरिष्ठता के तहत आगे रखा है।