शासन-प्रशासनराजनांदगांव

राजनांदगांव: लापरवाही के आरोप में पटवारी निलंबित

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: Roman Saienko / Pexels

राजनांदगांव के कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने ग्राम पेंड्री के खसरा क्रमांक 368 के रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर पटवारी विनोद कुमार मेश्राम को निलंबित किया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की रिपोर्ट के अनुसार, पटवारी और पूर्व राजस्व निरीक्षक लेखराम साहू ने भूमि के वास्तविक रकबे से अधिक दर्ज किया था। इस आधार पर भूमि अधिग्रहण का मामला प्रस्तुत किया गया था। बताया गया है कि शेष रकबा बाद में मूल मालिक द्वारा बेचा गया।