योजनासूरजपुर

रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से श्रीमती कुंती को मिला सुरक्षित आशियाना

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: Dhanabalbsc / Wikimedia Commons (CC BY-SA 3.0)

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने प्रदेश में गरीब परिवारों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाया है। इस योजना के तहत जरूरतमंदों को पक्के आवास मिल रहे हैं, जिससे उन्हें सुरक्षा और आत्मविश्वास प्राप्त हो रहा है। सूरजपुर जिले के ग्राम घुई की निवासी 32 वर्षीय श्रीमती कुंती का परिवार वर्षों से जर्जर कच्चे मकान में रह रहा था। जंगली हाथियों के खतरे और बरसात के दौरान घर में पानी भरने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। अब योजना के माध्यम से उन्हें सुरक्षित आवास मिल गया है, जिससे उनका जीवन बेहतर हुआ है।

स्रोत