राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025: 17 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार, इस बार किसी को खेल रत्न नहीं

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 के अंतर्गत 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इनमें दिव्या देशमुख, गायत्री गोपीचंद और नरेंद्र शामिल हैं। वर्ष 2017 में 17 खिलाड़ियों के चयन के बाद यह पहला मौका है जब सबसे कम एथलीटों को यह सम्मान दिया जा रहा है। इसके साथ ही, खेल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी भी खिलाड़ी को प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए नहीं चुना गया है।