राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने परीक्षा प्रणाली में किए बड़े बदलाव, चार स्तरीय जांच व्यवस्था लागू

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने अपनी पूरी परीक्षा प्रणाली में व्यापक बदलाव किए हैं। परीक्षाओं की शुचिता, पारदर्शिता और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अब चार स्तरीय जांच व्यवस्था लागू की गई है। इस नए तंत्र के जरिए परीक्षा संचालन के हर चरण पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका को पूरी तरह खत्म किया जा सके। एजेंसी की इस नई व्यवस्था से देश भर में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का संचालन अब पहले से अधिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से हो सकेगा।