कारोबार

रूस से कच्चे तेल का आयात घटने पर भारत का खर्च 10 अरब डॉलर तक बढ़ने की आशंका

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: tv9hindi.com

अर्थशास्त्री और पूर्व संयुक्त राष्ट्र सलाहकार संतोष मेहरोत्रा के अनुसार, यदि भारत रूस से कच्चे तेल के आयात में 50 प्रतिशत की कटौती करता है, तो देश का वार्षिक आयात खर्च 5 से 10 अरब डॉलर तक बढ़ सकता है।

उन्होंने बताया कि भारत अपनी तेल आपूर्ति के लिए लगभग 50 प्रतिशत रूस पर निर्भर है, जहां से रियायती दरों पर कच्चा तेल मिलता है। यदि इस खरीद में कमी की जाती है, तो देश में मुद्रास्फीति बढ़ने के साथ चालू खाता घाटे और रुपये पर भी प्रतिकूल दबाव देखने को मिल सकता है।

स्रोत

  • Varta Wire