अंतरराष्ट्रीय

रोहिंग्या मामले में अंतरराष्ट्रीय अदालत के फैसले पर भारत ने दिया बयान

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: prabhatkhabar.com

संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत ने म्यांमार द्वारा 2017 में रोहिंग्या समुदाय के खिलाफ किए गए नरसंहार पर फैसला सुनाया है। इस फैसले पर भारत ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उसने अदालत के आदेश का संज्ञान लिया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत रखाइन प्रांत से विस्थापित हुए लोगों की सुरक्षित, त्वरित और स्थायी वतन वापसी का हमेशा से पक्षधर रहा है। इसके अलावा भारत ने बांग्लादेश स्थित शरणार्थी शिविरों की सहायता की है और म्यांमार में रखाइन राज्य विकास कार्यक्रम को भी समर्थन प्रदान किया है।

स्रोत