अंतरराष्ट्रीय

लोवी इंस्टीट्यूट के एशिया पावर इंडेक्स में भारत तीसरे स्थान पर बरकरार

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: livehindustan.com

लोवी इंस्टीट्यूट के एशिया पावर इंडेक्स के अनुसार भारत एशिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश बना हुआ है। वर्ष 2026 में देश का कुल पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक तक पहुंच गया। इस सूची में अमेरिका पहले और चीन दूसरे स्थान पर बरकरार हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक भारत के कूटनीतिक प्रभाव, रक्षा संपर्कों, सांस्कृतिक पहुंच और भविष्य के संसाधनों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं आर्थिक क्षमता का स्कोर गिरकर 26.4 अंक रह गया, जिसके पीछे रुपये की कमजोरी और बाहरी निवेश में लगभग 20 अरब डॉलर की कमी प्रमुख कारण रहे।

स्रोत

  • Varta Wire