राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
विदेशी पूंजी की निकासी रोकने के लिए सेबी ट्रेडिंग नियमों में करेगी बड़े बदलाव

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) विदेशी निवेशकों की लगातार हो रही पूंजी निकासी को रोकने के लिए नियमों में बदलाव की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय शेयरों में विदेशी हिस्सेदारी सत्रह वर्षों के निचले स्तर पर आ गई है, जिसे सुधारने के लिए सेबी दशकों पुराने नियमों को बदलने जा रही है। प्रस्तावित सुधारों में कैश इक्विटी में गिरवी रखने की आवश्यकताओं को कम करना और लंबी अवधि के डेरिवेटिव को बढ़ावा देना शामिल है।