राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी हिंद-प्रशांत कमांडर पापारो के बीच बैठक, समुद्री सुरक्षा पर हुई चर्चा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी हिंद-प्रशांत कमान के प्रमुख एडमिरल सैमुअल पापारो के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। अमेरिकी हिंद-प्रशांत कमांडर की पांच दिनों की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य रक्षा साझेदारी को और प्रगाढ़ करना है। इस बातचीत के दौरान दोनों पक्षों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सहयोग को सशक्त करने तथा आपसी रणनीतिक तालमेल को बढ़ाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विमर्श किया।