राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
विदेश मंत्री जयशंकर ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की मुलाकात, द्विपक्षीय मुद्दों पर हुई चर्चा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस उच्चस्तरीय वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा और उर्वरक आपूर्ति को मजबूत करने पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित किया गया। इसके अतिरिक्त दोनों नेताओं ने हाई-टेक क्षेत्र में आपसी सहयोग को और अधिक बढ़ावा देने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की।