कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
वैश्विक बाज़ार में सोना और चांदी लुढ़के, अमेरिकी नीतियों से बढ़ी बिकवाली

वैश्विक बाज़ार में कीमती धातुओं के दामों में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और फेडरल रिजर्व के सख्त रुख के कारण निवेशकों ने बड़े पैमाने पर बिकवाली की है।
बीते छह महीनों में चांदी की कीमत 41 प्रतिशत और सोने की दर 19 प्रतिशत तक गिर चुकी है। हाजिर बाज़ार में सोना 4.33 प्रतिशत घटकर 3,524.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी सात प्रतिशत लुढ़ककर 40.99 डॉलर प्रति औंस पर रही। वैश्विक आर्थिक चिंताएं भी इस मंदी की बड़ी वजह हैं।