राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
वैश्विक स्तर पर वित्त और संसाधनों का हो रहा हथियार की तरह इस्तेमाल: एस. जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते दबाव की रणनीतियों को लेकर चिंता जताई है। उनके अनुसार वर्तमान वैश्विक व्यवस्था में विभिन्न देश आर्थिक शक्ति, वित्तीय तंत्र और अहम संसाधनों को हथियार की तरह प्रयोग में ला रहे हैं। उन्होंने मौजूदा वैश्विक परिदृश्य को कई तरह की रणनीतिक रुकावटों से घिरी दुनिया बताया है। इस दौर में भू-राजनीतिक हितों को साधने के लिए अंतरराष्ट्रीय निर्भरता का दुरुपयोग बढ़ा है।