कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
व्यापारिक रिश्तों को मजबूती देने 200 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान पहुंचे पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल 24 से 27 अगस्त तक चलने वाले चार दिवसीय दौरे पर जापान पहुंचे हैं। भारतीय दूतावास के अनुसार, वह करीब 200 सदस्यों के एक बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे हैं।
वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, जापान जाने वाला यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा व्यापारिक दल है। इस चार दिवसीय यात्रा में तोक्यो, नागोया और ओसाका शहर शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल में सेमीकंडक्टर, विनिर्माण, स्वच्छ ऊर्जा और इस्पात जैसे प्रमुख क्षेत्रों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को गति प्रदान करना है।