राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
संघ लोक सेवा आयोग के 100 वर्ष पूरे, प्रधानमंत्री ने परीक्षा चक्र छोटा करने का दिया सुझाव

संघ लोक सेवा आयोग ने अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा चक्र की अवधि को छोटा करने का आह्वान किया है। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए जरूरी सुधार करने की बात कही है। प्रधानमंत्री ने चयन प्रणाली को अधिक सुगम तथा अभ्यर्थियों के अनुकूल बनाने की आवश्यकता रेखांकित की है।