राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
संयुक्त राष्ट्र पैनल ने भारत में मानवाधिकार उल्लंघन का मुद्दा उठाया, एनआरसी समीक्षा की मांग

संयुक्त राष्ट्र के एक पैनल ने भारत में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों के मामलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। इस वैश्विक संस्था ने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर यानी एनआरसी की प्रक्रिया को फिलहाल रोकने की अपील की है। इसके साथ ही पैनल ने भारत सरकार से एनआरसी व्यवस्था की संपूर्ण समीक्षा करने का भी आग्रह किया है, ताकि अधिकारों से जुड़ी चिंताओं पर ध्यान दिया जा सके।