राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
संसद मार्ग पर विपक्षी दलों का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध के बाद कई नेता हिरासत में

राजधानी में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने अपना विरोध तेज कर दिया है। इस दौरान संसद मार्ग पर व्यापक प्रदर्शन देखने को मिला। भारी विरोध के चलते यह प्रमुख मार्ग दिन के अधिकांश समय बंद रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रदर्शन कर रहे कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया है।