मनोरंजनव्हाट्सएप पर भेजें
सलमान रुश्दी की किताब पर आधारित नाटक में अभिनय करेंगे नसीरुद्दीन शाह
लेखक सलमान रुश्दी पर हुए हमले की पृष्ठभूमि पर एक नया नाटक तैयार किया गया है। यह नाट्य प्रस्तुति उनकी पुस्तक ‘नाइफ: मेडिटेशन आफ्टर एन अटेम्पटेड मर्डर’ पर आधारित है।
इस नाटक में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह मंचन जानलेवा हमले के बाद लेखक के उबरने की प्रक्रिया, उनके संघर्ष और कलात्मक स्वतंत्रता में उनके विश्वास को सशक्त ढंग से सामने लाता है।