राजनांदगांव : गठुला के साहू परिवार ने सूर्य घर योजना से लगाए दो सोलर रूफटॉप प्लांट

राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम गठुला में साहू परिवार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर में सौर ऊर्जा के दो 3 किलोवाट क्षमता के रूफटॉप प्लांट स्थापित किए। इस योजना से उनका बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है। होटल व्यवसाय होने के कारण उनकी बिजली खपत अधिक थी, जिसे सौर ऊर्जा अपनाकर नियंत्रित किया गया है। सौर ऊर्जा स्थापना से भविष्य में अतिरिक्त आय की संभावनाएं भी हैं।