राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
सिंधु जल संधि: भारत ने अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता अदालत का आदेश खारिज किया

सिंधु जल संधि को लेकर अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता अदालत के हालिया आदेश पर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। भारत सरकार ने इस अदालत के अधिकार क्षेत्र को पूरी तरह से अमान्य बताते हुए इसके निर्णय को सिरे से खारिज कर दिया है। भारतीय पक्ष का स्पष्ट कहना है कि इस मामले में उक्त संस्था के पास सुनवाई करने या कोई भी निर्देश जारी करने का वैध अधिकार नहीं है।