अंतरराष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
सीमा पर शांति की बहाली से ही सामान्य होंगे भारत-चीन संबंध: एस जयशंकर

एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2026 के एक सत्र को संबोधित करते हुए एस जयशंकर ने भारत और चीन के आपसी संबंधों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को फिर से सामान्य बनाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति की बहाली बेहद आवश्यक है।
उनके अनुसार सीमा पर स्थिरता और शांति कायम होना ही दोनों मुल्कों के संबंधों में सुधार लाने का मुख्य आधार है।